वाराणसी में संक्रमण और स्वस्थ होने की भी दर बढ़ी, 512 नए संक्रमित तो 539 हुए स्वस्थ

सीएमओ डा. संदीप चौधरी के अनुसार बीते 24 घंटों में 5875 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। शाम तक 5220 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 512 पाजिटव मिले। अब तक कुल 293967 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इनमें 290723 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:27 AM (IST)
वाराणसी में संक्रमण और स्वस्थ होने की भी दर बढ़ी, 512 नए संक्रमित तो 539 हुए स्वस्थ
वाराणसी में एक प्रकार से इस समय कोरोना संक्रमण का पीक चल रहा है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। जिले में संक्रमण दर घटने के बाद फिर दो दिनों से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण दर में 1.27 फीसद बढ़ गई है। कुल सक्रिय केसों की संख्या में भी 12 की कमी आई। अब सक्रिय केस घटकर 3869 रह गए हैं। हाल यह कि 100 लोगों के टेस्ट में 9.81 लोग संक्रमित मिले तो वहीं 100 में 55.34 लोगों के स्वस्थ होने की भी दर रही। शनिवार को मिली रिपोर्ट में 512 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 8632 हो चुकी है। इनमें से कुल 4777 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अर्थात जिले में रिकवरी रेट रिकवरी रेट बढ़कर 55.34 फीसद पहुंच चुका है।

बीते 24 घंटों में पांच मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तो नौ लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। अब तक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है। यही नहीं शनिवार को अपने घर पर ही 530 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। अब तक अस्पताल और घर मिलाकर कुल 4777 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि बीते 24 घंटों में 5875 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। शाम तक 5220 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 512 पाजिटव मिले। अब तक कुल 293967 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इनमें 290723 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है।

24 घंटे में कुल हुई जांच - 5875

कुल जांच - 293967

मिली रिपोर्ट - 5220

मिले पाजिटिव - 512

अब तक कुल पाजिटिव - 8632

संक्रमण दर - 9.81 फीसद

अस्पताल में भर्ती कराए गए- 05

अस्पताल में अब तक कुल भर्ती - 22

अस्पताल में स्वस्थ हुए मरीज - 09

अस्पताल में अब तक कुल स्वस्थ मरीज - 36

अस्पतालों में रिक्त बेड - 420

होम आइसोलेशन में ठीक हुए - 530

अब तक होम आइसोलेशन में कुल ठीक - 4741

अस्पताल व घर मिलाकर हुए स्वस्थ - 4777

कुल रिकवरी रेट - 55.34 फीसद

कुल सक्रिय केस - 3869

chat bot
आपका साथी