मऊ में दीवार गिरने से राजगीर मिस्त्री की मौत, मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मऊ में घोसी थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव में बुधवार की सुबह घर की जुड़ाई कर रहे राजगीर मिस्त्री और मजदूर के ऊपर दीवार गिरने से दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मऊ, जेएनएन। घोसी थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव में बुधवार की सुबह घर की जुड़ाई कर रहे राजगीर मिस्त्री और मजदूर के ऊपर दीवार गिरने से दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
कटिहारी गांव के रहने वाले राजगीर मिस्त्री प्रधान (45) पुत्र परदेसी मजदूर चंदन (30) पुत्र सुभाष दोनों ही गांव में एक व्यक्ति के घर प्रथम तल के बारजे पर जुड़ाई का काम कर रहे थे कि अचानक बारजा दीवार पर गिरा और दीवार बारजा दोनों एक साथ गिरे। हादसे में दोनों राजगीर मिस्त्री और मजदूर दब गए। वहीं दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले आ रहे थे कि रास्ते में मिस्त्री प्रधान की मौत हो गई और मजदूर चंदन को भर्ती कर दिया गया जहां उपचार चल रहा है। मृतक दो पुत्र का पिता था और राजगीर का काम कर अपना जीवन यापन करता था।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
कंधरापुर थाना क्षेत्र के बरजी मोड़ पर बुधवार बुधवार की सुबह बाइक से बाजार जा रहे युवक की पिकअप से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को पिकअप वाले ने ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी है। बरजी गांव निवासी विवेक 31 पुत्र नन्हे रामबाइक के बाजार सामान लेनेआ रहे थे कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गईजिसमें गंभीर रूप से घायल हो गएजिन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है