मीरजापुर में चार सौ करोड़ से गंगा पर बनेंगे दो नए पुल, सेतु निगम ने पुल बनाने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

चार सौ करोड़ रुपये से मीरजापुर-औराई मार्ग के गंगा पर दो-दो लेन के बनने वाले इन पुलों के निर्माण के लिए सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:33 AM (IST)
मीरजापुर में चार सौ करोड़ से गंगा पर बनेंगे दो नए पुल, सेतु निगम ने पुल बनाने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
मीरजापुर में चार सौ करोड़ से गंगा पर बनेंगे दो नए पुल, सेतु निगम ने पुल बनाने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

मीरजापुर, जेएनएन। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जनपद के लोगों को जल्द ही गंगा पर दो नए पुल बनाने की सौगात मिल जाएगी। लगभग चार सौ करोड़ रुपये से मीरजापुर-औराई मार्ग के गंगा पर दो-दो लेन के बनने वाले इन पुलों के निर्माण के लिए सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया गया है। शासन की ओर से जैसे ही पुल बनाने के लिए हरी झंडी देकर बजट जारी किया जाता है वैसे ही पुल बनाने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि नए साल पर यह सौगात जनपदवासियों को मिल जाएगी।   

शासन की पहल के चलते एक बार फिर मीरजापुर- औराई मार्ग पर बड़े बड़े वाहन फर्राटा भरते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि जल्द ही गंगा नदी पर दो दो लेन के दो बड़े पुलों का निर्माण होने जा रहा है। सेतु निगम द्वारा सर्वे का काम पूरा कर गंगा पर दो नए पुल बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिए जाने के बाद इसके मंजूरी की कवायद तेज हो गई है। विभाग के साथ ही शासन भी जल्द पुल बनाने के लिए गंभीर दिखाई दे रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि नए साल पर इस पुलों के निर्माण के लिए सरकार ठोस कदम उठाते हुए अपनी सहमति प्रदान करेगी। सेतु निगम की माने तो पहले गंगा पर फोरलेन पुल बनाने का निर्णय लिया गया था लेकिन शास्त्री सेतु के बीच में होने के चलते पुल बनाने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसलिए उसके अगल-बगल दो लेन के दो पुल बनाने का निर्णय लिया गया। पुल निर्माण में कुल 392 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।   

दो देश, पांच प्रदेश व पूर्वाचल के दस जिलों को जोड़ेंगे गंगा पर बनने वाले दोनों पुल  

मीरजापुर-औराई मार्ग पर गंगा नदी पर बनने वाले ये दोनों पुल दो देश भारत और नेपाल तथा पांच प्रदेश व पूर्वाचल के दस जिलों को जोडऩे का काम करेंगे।  इस रूट से दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे प्रांत से माल लेकर बड़े वाहन पूर्वाचल के साथ ही नेपाल जैसे देश में आते जाते है। इसके साथ ही बिहार व हावड़ा प्रांत में भी सामान लेकर जाते हैं। शास्त्री सेतु के जर्जर होने के बाद बड़े वाहनों के आवागम पर जिला प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाए जाने से लोगों में मायूसी छा गई थी। लेकिन शासन के इस नए फरमान से लोगों में एक बार फिर नई आस जगी है।  

नए पुलों के बनने के बाद तोड़ दिया जाएगा शास्त्री सेतु को 

गंगा पर दोनों पुलों के निर्माण के बाद जर्जर शास्त्री सेतु को तोड़ दिया जाएगा। क्योंकि वह अपनी अवधि पूर्ण कर चुका है। पुल को इस लिए भी तोडऩा जरुरी हो जाएगा क्योंकि हावड़ा नई दिल्ली तक गंगा के रास्ते व्यापार को बढ़ावा दिया जाएगा। इसलिए 

बोले अभियंता : गंगा पर दो दो लेन के दो नए पुल बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया गया है। पुल पर लगभग चार सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। -एके सिंह सहायक अभियंता सेतु निगम। 

chat bot
आपका साथी