प्रो. टीएन सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का मिला अतिरिक्त प्रभार, कल दोपहर में संभालेंगे कार्यभार

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वीसी प्रो. टीएन सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (जौनपुर) के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 12:07 AM (IST)
प्रो. टीएन सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का मिला अतिरिक्त प्रभार, कल दोपहर में संभालेंगे कार्यभार
प्रो. टीएन सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का मिला अतिरिक्त प्रभार, कल दोपहर में संभालेंगे कार्यभार

वाराणसी, जेएनएन। राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वीसी प्रो. टीएन सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (जौनपुर) के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कुलाधिपति ने प्रो. सिंह की नियुक्ति एक माह या अगले कुलपति की नियुक्ति होने तक के लिए की है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में प्रो. सिंह एक अगस्त को दोपहर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पद का चार्ज लेंगे। 

मूलत: मुंबई आइआइटी में अर्थ साइंस विभाग के प्रोफेसर सिंह ने काशी विद्यापीठ के कुलपति का दायित्व 04 मई 2018 से संभाले थे। दो साल के भीतर उन्होंने विद्यापीठ में उल्लेखनीय कार्य किया। मुख्य फोकस उनका गुणवत्तायुक्त पठन-पाठन के साथ कंप्यूटराइजेशन व ऑनलाइन रहा। यही कारण है कोरोना काल में विद्यापीठ के अध्यापकों सबसे पहले ऑनलाइन क्लास की राह पकड़ी। ऑनलाइन क्लास के लिए शासन से बाद में आदेश आया। ऐसे में पूर्वांचल विश्वविद्यालय भी कंप्यूटराइजेशन उनका बल होगा। उन्होंने बताया कि कुलाधिपति की ओर से गुरुवार को आदेश मिला है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक माह के अनुसार प्राथमिकता तय की जाएगी। मूल रूप से बक्सर (बिहार) के रहने वाले प्रो. सिंह ने बीएचयू से उच्च शिक्षा ग्रहण की।

विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ न्यायालय जाएंगे कर्मचारी

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक हुई। जिसमें संघ के अध्यक्ष रामजी ङ्क्षसह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के हिटलर शाही रवैया के चलते कर्मचारी अब न्यायालय की शरण लेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रहा है। बैठक पूर्व अध्यक्ष केशव यादव एवं अवकाश प्राप्त कर्मचारी छत्रपाल यादव, दिनेश सिंह की उपस्थिति में हुई। जिसमें तय हुआ कि आर्थिक रूप से कमजोर व अवकाश प्राप्त कर्मचारियों का कर्मचारी साथ देंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं व मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन हिटलर शाही रवैया अख्तियार किए हुए है। उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इसलिए अब वें न्यायालय की शरण लेंगे। इस दौरान रामजस मिश्रा, संपूर्णानंद पांडेय, शारदा उपाध्याय, राधे मोहन यादव, दिलगीर हसन, रमेश ङ्क्षसह, रमेश यादव, डा.राम लाल यादव, महातिम यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी