प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राजस्थान की व्यवस्था देखें, बोले प्रदेश के वित्‍तमंत्री सुरेश खन्ना

प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 02:53 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 02:53 PM (IST)
प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राजस्थान की व्यवस्था देखें, बोले प्रदेश के वित्‍तमंत्री सुरेश खन्ना
प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राजस्थान की व्यवस्था देखें, बोले प्रदेश के वित्‍तमंत्री सुरेश खन्ना

वाराणसी, जेएनएन। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। उनके इस ट्वीट पर कि उत्तर प्रदेश में 365 दिन धारा 144 लगी रहती है, कहा कि वे कांग्रेस शासित राजस्थान की व्यवस्था को देखें। आज राजस्थान में शासन नाम की चीज नहीं है।

उन्होंने पीएम के संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उक्त बातें कहीं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने बयान पर राष्ट्र से माफी मांगने को कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी  प्रदेश में सरकार बनने पर सीएए के विरोध में जेल जाने वालों को स्वतंत्रता सेनानी पेंशन देंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का यह बयान राष्ट्र विरोधी है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समय देश में विकास की गंगा बह रही है। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खूब विकास हो रहा है।

chat bot
आपका साथी