Varanasi आने वाले11 में से पांच रेलयात्रियों का ही लिया गया सैंपल, मंगलवार को घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

इंग्लैंड से लौटे पाजिटिव इंजीनियर संग रेल यात्रा करने वालों में से पांच सह-यात्रियों का सोमवार को सैंपल लिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को शेष छह लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजेगी। वाराणसी के 15 लोगों में से भी चार शहर से बाहर जा चुके हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 09:10 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 12:44 PM (IST)
Varanasi आने वाले11 में से पांच रेलयात्रियों का ही लिया गया सैंपल, मंगलवार को घर पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
इंग्लैंड से लौटे पाजिटिव इंजीनियर संग रेल यात्रा करने वालों में से पांच सह-यात्रियों का सैंपल लिया गया।

वाराणसी, जेएनएन। इंग्लैंड से लौटे पाजिटिव इंजीनियर संग रेल यात्रा करने वालों में से पांच सह-यात्रियों का  सैंपल लिया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को शेष छह लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजेगी। स्वास्थ्य विभाग को इंजीनियर के साथ यात्रा करने वाले 19 लोगों की सूची भेजी गई थी, जिनमें से चार दूसरे जनपदों के थे। वहीं बनारस के 15 लोगों में से भी चार शहर से बाहर जा चुके हैं।

वर्तमान में केवल 11 ही यहां हैं। ये सभी लोग दुर्गाकुंड, लंका, लक्सा, अर्दली बाजार, चितईपुर, महमूरगंज, अस्सी क्षेत्र के निवासी हैं। दिल्ली से लौटे हुए लगभग 18 दिन हो गए हैं। फिलहाल सभी का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। वहीं कोविड लेवल थ्री हास्पिटल के अलग वार्ड में भर्ती युवक की स्थिति भी सामान्य है। स्ट्रेन की आशंका में उसका सैंपल शनिवार को पुणे स्थित लैब भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

3209 की जांच में 47 पाजिटिव, एक की मौत

बीएचयू व मंडलीय अस्पताल के लैब से सोमवार को प्राप्त 3209 जांच रिपोर्ट में 47 पाजिटिव रहे। होम आइसोलेशन के 41 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 21387 हो गया। हालांकि इनमें से 20583 ठीक भी हो चुके हैं। कोविड लेवल थ्री हास्पिटल बीएचयू में लल्लापुरा निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में 365 लोगों की अब तक कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी