गूंजेगी शहनाई : 22 संवासिनियां 20 नवंबर को रचाएंगी शादी, वर्ष 2016 के बाद अब हो रही संवासिनियों की शादी

वर्ष 2016 के बाद एक बार फिर जैतपुरा स्थित पाश्चात्यवर्ती देखरेख नारी संगठन संवासिनी गृह में शादी की शहनाई बजने वाली है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 11:35 AM (IST)
गूंजेगी शहनाई : 22 संवासिनियां 20 नवंबर को रचाएंगी शादी, वर्ष 2016 के बाद अब हो रही संवासिनियों की शादी
गूंजेगी शहनाई : 22 संवासिनियां 20 नवंबर को रचाएंगी शादी, वर्ष 2016 के बाद अब हो रही संवासिनियों की शादी

वाराणसी, जेएनएन। वर्ष 2016 के बाद एक बार फिर जैतपुरा स्थित पाश्चात्यवर्ती देखरेख नारी संगठन संवासिनी गृह में शादी की शहनाई बजने वाली है। जी हां, 20 नंवबर को 22 संवासिनियां यहां सात फेरे लेकर विदा होंगी और जीवन की नई पारी शुरू करेंगी। इसके लिए महिला कल्याण विभाग द्वारा तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। खास बात यह कि यह शादी अन्य शादियों जैसी ही होगी जिसमें मेहंदी, हल्दी, संगीत जैसे सभी रस्में अदा की जाएंगी। 

मिल रहा जन सहयोग

संवासिनियों के विवाह में सहयोग करने के लिए शहरवासियों के साथ ही समाजसेवी भी संपर्क कर रहे हैं। कोई लहंगा दे रहा है तो कोई साड़ी। हर कोई इन लड़कियों के जीवन में रोशनी भरना चाहता है। साथ ही इस पुण्य कार्य में भागी भी।

शादी के लिए छपवाया गया है आमंत्रण पत्र

संवासिनियों की शादी के लिए बाकायदा कार्ड भी जिलाधिकारी की तरफ से छपवाया गया है। जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारी, समाजसेवियों को कार्ड भेजकर आमंत्रित किया जा रहा है। 

बाेले अधिकारी : जिलाधिकारी के निर्देश पर संवासिनियों के विवाह को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से लिंक कराने की कोशिश की जा रही है। ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके। यह योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है। -प्रवीण कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी। 

chat bot
आपका साथी