श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन शुरू

विश्व हिंदू परिषद व विचार परिवार के सदस्यों की ओर से धन संग्रह का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। लहरतारा के बोलिया स्थित दक्षिण जिला कार्यालय में एक बैठक भी हुई। महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि धन संग्रह अभियान की शुरुआत हो गई है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:36 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:36 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन शुरू
महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि धन संग्रह अभियान की शुरुआत हो गई है।

वाराणसी, जेएनएन। श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद  व विचार परिवार के सदस्यों की ओर से धन संग्रह का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस बाबत लहरतारा के बोलिया स्थित दक्षिण जिला कार्यालय में एक बैठक भी हुई।  विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि धन संग्रह अभियान की शुरुआत हो गई है। सुबह 7:00 बजे गंगा स्नान कर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया गया। फिर लहरतारा के बोलिया स्थित दक्षिण जिला कार्यालय वह मलदहिया स्थित उत्तर जिला कार्यालय में एक बैठक हुई। यहां पर धन संग्रह टोलियोंं की जुटान हुई। सभी का नाम रजिस्टर में दर्ज किया गया। इसके बाद सुबह 11:00 बजे टोलियां धन संग्रह के लिए बस्तियों में रवाना किया गया।

जिले को दो भागों में बांटा गया है। एक दक्षिण तो दूसरा उत्तर जिला जिला बनाया गया है। हर जिले में 12 नगर बनाए गए हैं। एक नगर में 10 बस्तियां है ऐसे में 1 जिले में कुल 120 बस्तियां हैं । उत्तरी व दक्षिणी जिला को मिलाकर कुल 240 बस्तियों की संरचना की गई है। इन बस्तियों में धन संग्रह के लिए 1500 बनाई गई हैं। हर टोली में विश्व हिंदू परिषद समेत सम विचार परिवार  यानी आरएसएस, संत समाज, भाजपा, बजरंग दल समेत अन्य संस्थाओं को शामिल किया गया है धन संग्रह अभियान को पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐप भी बनाया गया है। यह ऐप श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना है। अभियान से संबंधित पूरी जानकारी एप पर उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद धन संग्रह अभियान की निगरानी भी कर सकेगा।  साथ ही बैंक शाखाओं में नगदी जमा करने के लिए भी ऐप की उपयोगिता जरूरी है। धन संग्रह से जुड़े कार्य को संपन्न कराने के लिए  कोड बनाया गया है। पूरे अभियान की निगरानी जिला स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक की जाएगी।

संग्रह धन को जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में सुविधा दी गई है। इन बैंकों में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से खाता खोला गया है। मोहल्ला व गांव में धन संग्रह करने के बाद जिला कार्यालय में पूरा ब्यौरा दर्ज कराना होगा। साथ ही समीप की बैंक शाखा में संग्रह धन जमा करना होगा। दो चरणों में धन संग्रह अभियान चलाया जाएगा। पहला चरण 15 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 1 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। पहले चरण में बड़े दानदाताओं के बीच धन संग्रह टोली जाएगी। धन संग्रह के लिए तीन तरह के कूपन बनाए गए हैं। इसमें 10 100 व 1000 का कूपन है। 1000 से 20000 तक धन राशि  दान करने पर रसीद दी जाएगी। इससे अधिक धनराशि होगी तो बैंक खातों में जमा करने के लिए चेक बैंक ड्राफ्ट या आरटीजीएस करना होगा। दक्षिण जिला के अभियान  प्रमुख कन्हैया सिंह वह उत्तर जिला के अभियान प्रमुख राजन तिवारी बनाए गए हैं।  इन दो पदाधिकारियों की निगरानी में वाराणसी जिले के अंदर धन संग्रह का अभियान संपन्न कराया जाएगा।

उत्तर जिला की टोली बाबा काल भैरव का किया दर्शन-पूजन

विश्व हिंदू परिषद के उत्तर जिला के पदाधिकारियों ने बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन कर अभियान प्रारंभ किया। अभियान प्रमुख राजन तिवारी के नेतृत्व में टोलियां बस्तियों की ओर निकलीं।

महापौर के घर से भाजपा करेगी शुरुआत

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में भाजपा भी जुड़ी है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी ने बताया कि नगर की प्रथम नागरिक होने के नाते महापौर मृदुला जायसवाल के घर से धन संग्रह अभियान की शुरुआत होगी।

chat bot
आपका साथी