वाराणसी में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों को प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने नहीं दिया गया

शहर से लौट कर प्रियंका गांधी जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनसे मिलने के लिए फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित मासूम बच्ची और उसके परिजन पहुंचे थे। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस लगाकर उन्हें जबरन रोक दिया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 07:08 PM (IST)
वाराणसी में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों को प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने नहीं दिया गया
वाराणसी में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों को प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने नहीं दिया गया

जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर से लौट कर प्रियंका गांधी जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनसे मिलने के लिए फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित मासूम बच्ची और उसके परिजन पहुंचे थे। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला पुलिस लगाकर उन्हें जबरन रोक दिया गया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी से मिलने के लिए पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों का नाम लिखकर पहले ही एयरपोर्ट अथारिटी को प्रस्थान क्षेत्र तक का पास जारी करने के लिए दिया गया था लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते पास भी नहीं जारी किया गया। जिससे पीड़ित बच्ची और उसके परिजन प्रियंका गांधी से मिली नहीं सके।

फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सात अगस्‍त को सामने आया है। घटना रात साढ़े 12 बजे की थी। लड़की के पिता की तहरीर पर फुलपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। कई कई संदिग्ध व्यक्ति उठाए गए हैं पूछताछ हुई है । बताया जाता है कि लड़की अपने दादी के साथ सोई थी तभी कोई दरिंदा बदनीयती से उठा कर घर के पीछे कुछ दूर पर ले गया और लड़की के साथ दुष्कर्म करके वापस घर के पास छोड़ गया अर्धबेहोशी की हालत में घर पहुंच कर लड़की ने आपबीती अपनी दादी से बताई तो वह रोने लगी रोने की आवाज पर लड़की के मां बाप को जानकारी हुई की एकअज्ञात दरिंदा उसकी बेटी को घर के पीछे ले गया। जहां दुष्कर्म किया। बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी। यह देख कर उसके पिता पहली सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुनः फुलपुर मौके पर पहुंच कर पीड़ित लड़की को मंडलीय हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजवाया। फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए जांच शुरू कर दी थी।

chat bot
आपका साथी