सूरत भागलपुर एक्सप्रेस में बंदरों का उत्पात, शहीद बाबा मजार के पास जनरल कोच में घुसे बंदर Chandauli news

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर रविवार को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। यार्ड में यात्रियों ने जब उसे छेड़ा तो वह सूरत भागलपुर एक्सप्रेस के जनरल को में घुस गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 11:41 AM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 11:41 AM (IST)
सूरत भागलपुर एक्सप्रेस में बंदरों का उत्पात, शहीद बाबा मजार के पास जनरल कोच में घुसे बंदर Chandauli news
सूरत भागलपुर एक्सप्रेस में बंदरों का उत्पात, शहीद बाबा मजार के पास जनरल कोच में घुसे बंदर Chandauli news

चंदौली, जेएनएन। पीडीडीयू नगर जंक्शन पर रविवार को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। यार्ड में यात्रियों ने जब उसे छेड़ा तो वह सूरत भागलपुर एक्सप्रेस के जनरल को में घुस गया। इसके बाद पूरे कोच में खलबली मच गई। कोच में चारों तरफ भगदड़ का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्टाल संचालकों ने बंदरों को भगाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। जंक्शन पर बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है।    

जंक्शन पर रोजाना लगभग 25 हजार यात्रियों का आवागमन रहता है। यात्री सुविधाओं में अव्वल स्टेशन पर बंदरों के आंतक से यात्री परेशान हैं। स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर बंदर दिन भर विचरण करते रहते हैं। अक्सर वे यात्रियों का सामान और खाने पीने का सामान लेकर भाग जाते हैं। बावजूद इसके स्टेशन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सूरत से भागलपुर जा रही सूरत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। इसी बीच लाइन शहीद बाबा की मजार के समीप जनरल कोच लगा। कोच में सवार यात्रियों ने यार्ड में खड़े बंदरों को छेड़ दिया। इस पर बंदर कोच में घुस गए और यात्रियों पर हमला बोल दिया। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यह देख समीप के स्टालों पर तैनात कर्मचारियों ने बंदरों को भगाया।  

chat bot
आपका साथी