वाराणसी में एलआइसी ने भारतीय हाकी टीम के ललित उपाध्याय को किया सम्मानित, दिया 25 लाख का चेक

एलआइसी के 65वें स्थापना दिवस का आयोजन मंडल कार्यालय भेलूपुर में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विनोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि टोक्यो ओलंपिक में विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को बीमा परिवार की ओर से 25 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:10 AM (IST)
वाराणसी में एलआइसी ने भारतीय हाकी टीम के ललित उपाध्याय को किया सम्मानित, दिया 25 लाख का चेक
टोक्यो ओलिंपिक में विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को सम्‍मानित किया गया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय जीवन बीमा निगम के 65वें स्थापना दिवस का आयोजन बुधवार को मंडल कार्यालय भेलूपुर में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विनोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि टोक्यो ओलिंपिक में विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को बीमा परिवार की ओर से 25 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने बताया कि बीमाधारक अब पेटीएम, फोन पे तथा उपलब्ध इलेक्ट्रानिक माध्यमों द्वारा प्रीमियम जमा कर सकते हैं। कहा कि पालिसीधारक अपनी पालिसियों में नवीनतम पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी एवं नेफ्ट अंकित कराएं। इससे पालिसी सेवा से संबंधित संदेश मिलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में अबतक वाराणसी मंडल द्वारा पूर्व दावा के 38773 दावों के निपटारे में बीमाधारकों को 365.30 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया। वर्तमान में विशेष पुनर्चलन अभियान के अंतर्गत बीमाधारकों को अपनी बंद पालिसियों को चालू कराने की योजना चल रही है, जिसके अंतर्गत ब्याज पर आकर्षक छूट दी जा रही है। इसका लाभ 22 अक्टूबर, 2021 तक लिया जा सकता है।

वहीं इस वित्तीय वर्ष में कोविड महामारी के बावजूद वाराणसी मंडल ने पालिसी के नव व्यवसाय में 28 फीसद की वृद्धि दर्ज करते हुए एक लाख पालिसी पूरा कर पूरे देश 31 अगस्त को चौथा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 250 करोड़ की प्रथम वर्षीय प्रीमियम आय अर्जित कर उत्तर मध्य क्षेत्र के उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान सेवानिृत्त कर्मी विंध्याचल राय, श्रीमती शिप्रा नाग व उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकास अधिकारियों, अभिकर्ताओं व मुख्य बीमा सलाहकारों को सम्मानित किया गया। इसमें कालिंदर प्रसाद, राजेश आंनद, राजेश कुमार उपाध्याय आदि थे। संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। कर्मचारी संगठन वीडीआइईए के मंडल अध्‍यक्ष नाराणय चटर्जी, महामंत्री विनोद श्रीवास्‍तव ने भी भारतीय जीवन बीमा निगम के 65वें स्थापना दिवस पर टोक्यो ओलिंपिक में विजेता भारतीय हाकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय को सम्‍मानित किया।

chat bot
आपका साथी