शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 5 जनवरी 2020 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 5 जनवरी 2020 रविवार को कब कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 09:30 AM (IST)
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 5 जनवरी 2020 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन
शहर की गतिविधि : जानिए आपके शहर 'बनारस' में 5 जनवरी 2020 को क्‍या हो रहा है खास आयोजन

वाराणसी, जेएनएन। एक ही खबर में जानिए कि आपके शहर ए बनारस में 5 जनवरी 2020, रविवार को कब, कहां और क्या होने जा रहा है प्रमुख आयोजन।

जनमत संग्रह : पालिसी रूट संस्था की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनमत संग्रह संपूर्णानंद संस्कृत विवि में दोपहर 12 बजे।

परीक्षा : कसेरा स्टूडेंटस टीम व हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा की ओर से कॅरियर पर परीक्षा का आयोजन गंगू शिवाला काशीपुरा में दोपहर दो बजे। 

भजन संध्या : मारवाड़ी युवक समिति की ओर से भजन संध्या  मारवाड़ी धर्मशाला शिवपुर में शाम सात बजे। 

बैठक : उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में 11 बजे।

बैठक : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जेपी मेहता इंटर कालेज में 11 बजे। 

जन्मदिन : पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह का जन्मदिन पर कार्यक्रम दी रायल ग्रीन गार्डेन परमानंदपुर में दोपहर 12 बजे। 

समारोह : नाज-ए-बनारस की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन पराड़कर भवन में दोपहर एक बजे। 

समारोह : संत कंवर राम सिंधी युवा समिति का पदग्रहण समारोह होटल आरके ग्रैंड सिगरा में दोपहर एक बजे।

समारोह : फुटबाल खिलाड़ी पूनम चौहान स्मृति सम्मान समारोह मिनी स्टेडियम शिवपुर में दोपहर एक बजे। 

समारोह : भारत विकास परिषद काशी की ओर से सम्मान समारोह होटल सूर्या में शाम 7:30 बजे। 

फैब्रिक डिस्प्ले : एएसएम इंडस्ट्रीज मुंबई का 11वां फैब्रिक डिस्प्ले एवं रिटेल बुकिंग होटल ओके इंटरनेशनल में 11 बजे। 

श्रृंगार : विश्वेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल समिति की ओर से हनुमान जी का श्रृंगार विश्वेश्वरगंज में दोपहर दो बजे। 

वेलकम 2020 : लायंस क्लब वाराणसी सिल्क सिटी की ओर से वेलकम 2020 कार्यक्रम हेरिटेज पैलेस में। 

काव्यपाठ : जन जागृति सेवा संस्थान की ओर से काव्य पाठ लालघाट पर दोपहर दो बजे। 

प्रभात फेरी : माथुर वैश्य शाखा सभा की ओर से प्रभातफेरी आइपी माल सिगरा से सुबह नौ बजे। 

संगोष्ठी : मैत्री भवन, भेलूपुर में  संन्यास विषयक संगोष्ठी दोपहर 1.45 बजे। 

वितरण : रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से गर्म वस्त्र वितरण राजातालाब के बभनियांव गांव में दोपहर 12 बजे। 

chat bot
आपका साथी