चंदौली में खिचड़ी बनाने पर पति-पत्नी में विवाद, पत्‍नी ने गंगा में लगाई छलांग

चंदौली में बलुआ थाना के महुआरी खास गांव में दाल चावल की जगह खिचड़ी बनाने को लेकर गुरुवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 02:40 AM (IST)
चंदौली में खिचड़ी बनाने पर पति-पत्नी में विवाद, पत्‍नी ने गंगा में लगाई छलांग
चंदौली में खिचड़ी बनाने पर पति-पत्नी में विवाद, पत्‍नी ने गंगा में लगाई छलांग

चंदौली, जेएनएन। बलुआ थाना के महुआरी खास गांव में दाल चावल की जगह खिचड़ी बनाने को लेकर गुरुवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पत्नी शुक्रवार को दवा के बहाने चहनिया आई और बलुआ गंगा पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने घंटों प्रयास किया लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका।

बताया जाता है कि राजू यादव ने अपनी पत्नी निशा 30 वर्ष से गुरुवार को दिन में दाल-चावल बनाने के लिए कहा। पत्नी ने चावल-दाल की जगह खिचड़ी बना दी। इसी में दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हो गई। काफी देर तक गुपचुप पत्नी को राजू ने किसी तरह मना लिया। लेकिन शुक्रवार को वह दवा लेने के बहाने चहनिया बाजार आ गई। किसी साधन से बलुआ घाट पहुंची और पुल पर घूमते वक्त गंगा में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने उसे पानी में ढूंढऩे का प्रयास किया। कुछ ही देर में मौके पर गोताखोरों के साथ पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों ने उसकी तलाश में घंटों प्रयास किया लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो सका। परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गए।

कंटेनर से 21.22 क्विंटल गांजा बरामद, अंतररार्ज्यीय तस्कर गिरफ्तार

स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार को चकिया तिराहे से एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। कंटेनर से 21.22 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। तस्कर आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहा था। गांजे को बिहार के तस्कर ने कोलकाता से मंगवाया था। एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी की टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। निरीक्षक पुनीत परिहार, अरविंद  सिंह, उपनिरीक्षक आलोक सिंह, आरक्षी अभय विक्रम सिंह चकिया तिराहे पर पहुंच गए। यहां खड़े एक कंटेनर की जांच की गई तो उसमें गांजा  मिला। तस्कर ने बताया कि कंटेनर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) निवासी मोहम्मद सलीम अख्तर का है। सुधीर नामक व्यक्ति ने गांजा पहुंचाने के लिए दिया था। बिहार के गांजा तस्कर दातूल  सिंह ने कोलकाता (पश्चिमबंगाल) निवासी डब्बू  सिंह व प्रेम  सिंह के माध्यम से मंगाया था। गांजा सालूर घाटी (आंध्र प्रदेश) के रहने वाले माठी दादा द्वारा दिया गया था। वह गांजे को लेकर प्रयागराज जा रहा था। उसे प्रति चक्कर सप्लाई के लिए 60 हजार रुपये मिलता है। निरीक्षक पुनीत परिहार ने बताया कि गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी