चंदौली में किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना से विचलित होकर खा लिया विषाख्त

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार के मामले में कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना से विचलित किशोरी ने घर लौटकर विषाख्त पदार्थ खा लिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 07:13 PM (IST)
चंदौली में किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना से विचलित होकर खा लिया विषाख्त
दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

चंदौली, जेएनएन। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार के मामले में कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना से विचलित किशोरी ने घर लौटकर विषाख्त पदार्थ खा लिया। आनन फानन परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने वाराणसी में भर्ती कराया है। परिजनों का आरोप लगाया कि डेढ़ावल पुलिस चौकी ने मामले को संजीदगी से नहीं लिया।

परिजनों के मुताबिक किशोरी चार अप्रैल की सुबह शौच के लिए सिवान में गई थी। इसी बीच विशुनपुरा गांव के दो युवक बलपूर्वक उसे सिवान में खींच ले गए। दोनों किशोरी के साथ दुराचार के बाद फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना डेढ़ावल पुलिस चौकी को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को दर्ज करने में हीलाहवाली की। लोक लज्जा और घटना से विचलित होकर किशोरी ने कोई विषाख्त पदार्थ खा लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहरहाल किशोरी की हालत गंभीर है और उसका इलाज वाराणसी स्थित शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में किया जा रहा है। कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया परिजनों की तहरीर पर दो युवक पंकज और हरीश राजभर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाप टेन अपराधी तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार

इलिया थाना क्षेत्र के मालदह पुलिया के पास से जांच के दौरान पुलिस ने एक टाप टेन अपराधी को सोमवार की देर शाम 315 बोर का तमंचा, दो ङ्क्षजदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस उत्तर प्रदेश बिहार बार्डर पर मालदह पुलिया के पास सघन चेङ्क्षकग अभियान चला रही है। रात के वक्त  एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच की तो उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपित थाना के डेहरी खुर्द गांव निवासी चंद्रशेखर चौहान है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया आरोपित इलिया थाना का टाप टेन का अपराधी है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को इसकी तलाश थी।

chat bot
आपका साथी