देव दीपावली पर महिलाओं के हाथों बने 1.5 लाख दीपों से सजेंगे घाट, पर्यटन विभाग ने महिलाओं को उपलब्ध कराया बाजार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत गांव की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 09:50 PM (IST)
देव दीपावली पर महिलाओं के हाथों बने 1.5 लाख दीपों से सजेंगे घाट, पर्यटन विभाग ने महिलाओं को उपलब्ध कराया बाजार
देव दीपावली पर महिलाओं के हाथों बने 1.5 लाख दीपों से सजेंगे घाट, पर्यटन विभाग ने महिलाओं को उपलब्ध कराया बाजार

वाराणसी, जेएनएन। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत गांव की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग ने देव दीपावली पर इनसे 1.5 लाख दीये विक्रय करने का रास्ता सुलभ कराया है। महिलाओं के बनाए दीपक से घाट जगमगाएंगे। 

विकास खंड चिरईगांव के ग्रामसभा नवापुर की महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीये तैयार किए जा रहे हैं। ये सामान्य से लेकर डिजाइनर भी हैं। इस कारण पसंद भी किए जा रहे हैं। देव दीपावली महोत्सव समिति को दीये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नवापुर ग्राम  में एनआरएलएम के कुल सात समूह बनाए गए हैं। इसमें से दो कुम्हारों की बस्ती के हैं। इन दोनों समूहों की 23 महिलाएं दीपक बनाने का कार्य कर रही हैं। इनमें से ज्यादातर महिलाएं हाथ से चाक चलाती हैं। समूह में दो इलेक्ट्रिक चाक भी उपलब्ध हैं।

इस कार्य में मुख्य रूप से कांती, सीता, आरती, सुशीला, हीरावती, लालमनी, माया, सरोज, रेखा आदि महिलाएं लगी हैं। देव दीपावली पर बड़ा आर्डर मिलने से समूह की महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। उन्होंने अगले वर्ष और भी अधिक संख्या में दीपक उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वे अपने हुनर के साथ आय सृजन को और भी बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। 

chat bot
आपका साथी