Coronavirus Update News : पूर्वांचल में 19664 की जांच में 5067 पॉजिटिव मिले, वाराणसी में 2002 संक्रमित

पूर्वांचल के दस जिलों में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 19664 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 5067 पॉजिटिव केस पाए गए। बनारस में शाम को मिली 5598 की जांच रिपोर्ट में 2002 पाजिटिव पाए गए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:30 AM (IST)
Coronavirus Update News : पूर्वांचल में 19664 की जांच में 5067 पॉजिटिव मिले, वाराणसी में 2002 संक्रमित
पूर्वांचल के दस जिलों में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल के दस जिलों में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 19664  लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 5067 पॉजिटिव केस पाए गए।

बनारस में शुक्रवार को शाम को मिली 5598 की जांच रिपोर्ट में 2002 पाजिटिव पाए गए हैं। छह लोगों की मौत हो इसे अब तक संक्रमितोंं की सर्वाधिक संख्या माना जा रहा है। हालांकि अभी 5681 की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षित है।  गाजीपुर में 2893 की जांच में 150 संक्रमित मिले और दो लोगों की मौत हुई है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6065 हो गई है। अब 104 लोग जान गंवा चुके हैं। मऊ में एंजीजन से 1598 की जांच रिपोर्ट में 293 लोग पॉजिटिव मिले। यहां अब तक 3974 संक्रमित मिले हैं। 39 लोगों की मौत हो गई है। सक्रिय केस 776 हैं। आजमगढ़ में 320 केस पॉजिटिव मिले हैं। अब कुल 8026 हो गई। 6249 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। हालांकि यहां रिकवरी रेट 77.85 फीसद है। मीरजापुर में 265 पाजिटिव केस मिले दूसरे दौर में अब पाजिटिव की संख्या 5121 पहुंच गई है। 48 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 3621 लोग ठीक हो गए हैं। भदोही में 186 नए मामले में हैं। चंदौली में 357 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या 6496 हो गई है। सोनभद्र में 24 घंटे में कोरोना 446 नए मरीज मिले हैं।

वाराणसी में यकायक बढ़ा संक्रमण दर व तेजी से हो रही मौतों से जीवंत नगरी काशी भी सहमी हुई है। यह नगरी अपने नागरिकों के बेपरवाही से सहमी। अलमस्त रहने का फलसफा तो ठीक, लेकिन कम से कम इस संकट की घड़ी में दूसरों की हिफाजत की ङ्क्षचता करने वालों की कमी से सहमी। विगत 24 घंटे में 5598 सैंपलों के परिणाम आए, जिनमें 2002 पाजिटिव मिले तो वहीं छह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 422 हो गया है।

बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से शुक्रवार को 5598 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें 2002 पाजिटिव व 3596 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं मेरिडियन हास्पिटल में शिवपुर निवासी 58 वर्षीय, बरेका सेंट्रल हास्पिटल में सुंदरपुर निवासी 64 वर्षीय, बीएचयू में मीरापुर बसहीं निवासी 48 वर्षीय, एपेक्स हास्पिटल में सेवापुरी निवासी 46 वर्षीय व बरेका सेंट्रल हास्पिटल में नाथूपुर निवासी 85 वर्षीय पुरुष सहित ईएसआइसी हास्पिटल में बड़ौरा बाजार निवासिनी 62 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, होम आइसोलेशन के 637 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक 38434 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 24898 स्वस्थ भी हो चुके हैं। विगत 28 मार्च को जहां सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या केवल 348 थी, वहीं वर्तमान में 13114 हैं।

chat bot
आपका साथी