शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने भाजपा को लिया निशाने पर

शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने भाजपा को जौनपुर की प्रेसवार्ता में लिया निशाने पर।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 09:35 PM (IST)
शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने भाजपा को लिया निशाने पर
शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य ने भाजपा को लिया निशाने पर

जौनपुर, जेएनएन। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की शाहजहांपुर पदयात्रा में जिस प्रकार से जितिन प्रसाद, विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार समेत अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी हुई है, यह पूरी तरह से गलत है। यह भाजपा के इशारे पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजने को भी सरकार की एक साजिश बताया। यह बातें उन्होंने सोमवार को प्रतापगढ़ सदर के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी के नामांकन के बाद कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे अज्जू भैया के सुजानगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। 

प्रतापगढ़ उपचुनाव के प्रभारी पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस पहले से काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी और अधिक सीटें जीतकर वापसी करेगी। कहा कि वर्तमान में कई प्रमुख मुद्दे भाजपा सरकार के खिलाफ है। भाजपा को लेकर जनता में काफी नाराजगी है। जिससे कांग्रेस में जनता का विश्वास जगा है। प्रमुख मुद्दों में उन्होंने आवारा पशुओं द्वारा कृषि नुकसान, किसानों की परेशानी बड़ी है। पूर्व में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि सपा आपसी कलह से जूझ रही है, चाचा-भतीजे, बाप-बेटे में तनातनी है।

जिस कारण वह पहले अपना घर संभालने में जुटे हैं, इसके बाद वह विधानसभा क्षेत्रों, जनता और राजनीति में ध्यान देंगे। जनता उन्हें दरकिनार कर चुकी है। कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे ने कहा कि जिस तरह सदर विधानसभा प्रतापगढ़ में लहर है, वह यही कहती है कि कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय है। इस दौरान कांग्रेस नेता विद्यापति द्विवेदी, ब्रह्मदेव दुबे, दीपक तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, उदयनाथ दुबे, लालमणि दुबे आदि उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी