Varanasi में सांकेतिक धरना दे रहे कांग्रेस नेता अजय राय गिरफ्तार, बोले- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

Varanasi में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में सांकेतिक धरना दे रहे कांग्रेस नेता अजय राय को 100 कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस लाइन भेजा गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 12:45 AM (IST)
Varanasi में सांकेतिक धरना दे रहे कांग्रेस नेता अजय राय गिरफ्तार, बोले- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार
Varanasi में सांकेतिक धरना दे रहे कांग्रेस नेता अजय राय गिरफ्तार, बोले- लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार

वाराणसी, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान में शनिवार को गांधी प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय राय समर्थकों के साथ सांकेतिक धरना दे रहे थे। यह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर हो रहा था, जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई थी। हालांकि धरने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सुबह 11 बजे धरना शुरू हुआ। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे गिरफ्तारी हो गई। करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ अजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस लाइन भेजा गया।

जनता के साथ धोखा कर रही केंद्र व प्रदेश की सरकार

कांग्रेस नेता अजय राय ने गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। श्रमिकों की मदद करने के लिए आगे आए प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को गिरफ्तार किया गया। अब सूचना देकर हम लोग शांति से गांधी की प्रतिमा के नीचे सांकेतिक धरना दे रहे थे तो पुलिस ने हम सभी को गिरफ्तार किया है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। रोजगार के नाम पर झूठ बोल रही है। कंपनियों से लोग निकले जा रहे है और सरकार के नुमाइंदे लाखों को रोजगार देने का दावा कर रहे है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, जितेंद्र सेठ, संजय सिंह डॉक्टर आदि शामिल थे।

Ajay lallu की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह जारी

दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी का सेवा सत्‍याग्रह जारी है। बीते शुक्रवार यानी 12 जून को सातवें कड़ी में लहुराबीर पर  जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेवा सत्याग्रह के तहत शुरू रसोई घर से खाना तैयार कर वितरण किया गया। प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तक गांधीवादी तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

chat bot
आपका साथी