मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को आजमगढ़ आएंगे, नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को आजमगढ़ आएंगे। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 13 नवंबर को तहसील सदर के आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 04:16 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 04:16 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को आजमगढ़ आएंगे, नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास का जायजा लेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को आजमगढ़ आएंगे।

जागरण संवादाता, आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच नवंबर को आजमगढ़ आएंगे। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 13 नवंबर को तहसील सदर के आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के लिए एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की टीम आ चुकी है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का अभी प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन 12 बजे तक आने की संभावना है। सभी संबंधित अधिकारियाें को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री केे आगमन को लेकर तैयारी चल रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 नवंबर को तहसील सदर के यशपालपुर- आजमबांध गांव में अधिग्रहित 50 एकड़ भूमि में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। पांच नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं पर पार्टी पदाधिकारियाें के साथ बैठक भी करेंगे। इसी के साथ प्रशासनिक गतिविधि तेज हो गई है। मंडलायुक्त विश्वास पंत, डीएम राजेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। आला अधिकारियों ने एसपी सिटी(आइपीएस) शैलेंद्र नाथ, क्षेत्राधिकारी सदर अभिजीत आर्य शंकर सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निर्देशित किया कि किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए।

हेलीपैड निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग खंड-5 के अधिशासी अभियंता आरके त्रिपाठी की देखरेख में हो रहा है। परिसर की तैयारी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के संजीव कुमार को सौंपी गई है। अधिकारीद्वय के साथ पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारी व कर्मचारी जुट गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आवागमन की व्यवस्था के लिए जर्जर सड़कों की मरम्मत की जा रही है। हेलीपैड का निर्माण तेज हो गया है।

chat bot
आपका साथी