कश्मीर तक पहुंचेंगी केंद्रीय योजनाएं, होगा विकास : बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का सही व साहसिक निर्णय लिया। इससे कश्मीर का विकास होगा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 02:11 PM (IST)
कश्मीर तक पहुंचेंगी केंद्रीय योजनाएं, होगा विकास : बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
कश्मीर तक पहुंचेंगी केंद्रीय योजनाएं, होगा विकास : बोले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

मीरजापुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का भी मंत्र दिया। इस दौरान उन्होंने पदाधिरियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ रही।

स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का सही व साहसिक निर्णय लिया। इससे कश्मीर का विकास होगा। वहां देशी-विदेशी कंपनियां निवेश करेंगी जिससे रोजगार व आय के साधन बढ़ेंगे। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सौभाग्य, आवास, शौचालय, उज्जवला आदि का लाभ आम कश्मिरियों को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है और हमारी योजनाएं गरीब से गरीब आदमी के काम आ रही हैं। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर ङ्क्षसह पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्रा, सुचिश्मिता मौर्या, अनुराग सिंह, मनोज जायसवाल,  राजकुमारी खत्री, संतोष गोयल, विद्याधर तिवारी, आशुकांत चुनाहे, नीलू श्रीवास्तव, निर्मला राय, सुषमा पांडेय, समीक्षा मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, चंद्रांशु गोयल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी