भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, बोले - बहुत याद आएंगे अरुण जेटली Varanasi news

भाजपा काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने अपने अरुण जेटली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि व एक नीति विशेषज्ञ कानूनविद् अर्थव्यवस्था सुधारक प्रखर वक्ता थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 11:18 AM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 10:23 PM (IST)
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, बोले - बहुत याद आएंगे अरुण जेटली Varanasi news
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, बोले - बहुत याद आएंगे अरुण जेटली Varanasi news

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने अपने अरुण जेटली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि व एक नीति विशेषज्ञ, कानूनविद् अर्थव्यवस्था के महान सुधारक, प्रखर वक्ता थे। उनमें राष्ट्रहित व देशहित में निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता थी।

पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन पर भाजपा काशी क्षेत्र द्वारा पार्टी के गुलाबबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि जेटली के निधन से भाजपा ही नही अपितु पूरा राष्ट्र मर्माहत है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जेटली का पुरा जीवन समाज को समर्पित था। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी और विद्या सागर राय ने उन्हें आर्थिक सुधारक के रूप में याद किया। प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर जेटली ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सहसंयोजक डा. हेमंत गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुभाष चन्द्र गुप्ता, अशोक तिवारी, उमा शंकर गुप्ता, डा. रचना अग्रवाल, आशा गुप्ता, डा. उत्तम ओझा, नंद जी पांडेय, नवीन कपूर, मनोज भारद्वाज, नरसिंह दास, आत्मा विश्वेश्वर, राजकुमार शर्मा, विजय प्रताप सिंह, सुनील मिश्रा, श्री प्रकाश शुक्ला, स्वराज यादव, अशोक पांडेय आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी