भाजपा सरकार का अंत करेगी सपा, उपचुनाव में जीत हासिल कर कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत- बोले नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

सत्ताधारी दल के लाख प्रयास के बाद भी सपा ने उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया और तीन सीट जीतने में कामयाब रही।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 07:30 AM (IST)
भाजपा सरकार का अंत करेगी सपा, उपचुनाव में जीत हासिल कर कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत- बोले नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी
भाजपा सरकार का अंत करेगी सपा, उपचुनाव में जीत हासिल कर कार्यकर्ताओं ने दिखाई ताकत- बोले नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

बलिया, जेएनएन। सत्ताधारी दल के लाख प्रयास के बाद भी सपा ने उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया और तीन सीट जीतने में कामयाब रही। किसी भी कीमत पर 2022 का विधानसभा चुनाव जीतना है और प्रदेश में एक बेहतर सरकार बनानी हैं। प्रदेश की जनता को अच्छी सरकार देना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना है। यह बात स्थानीय कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कही। कहा कि भाजपा सरकार सपा के लोगों को जानबूझ कर परेशान कर रही है। कार्यकर्ताओं को उत्पीड़ति किया जा रहा है।

प्रदेश का विकास पूरी तरह ठप पड़ा हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आये दिन हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। मौजूदा दौर में जनता की समस्याओं को कोई सुनने को तैयार नहीं है। किसान बदहाल है, व्यापारी परेशान है और सरकार सबका साथ-सबका विकास का ढ़ोंग कर रही है।

chat bot
आपका साथी