चंदौली में सेक्टर संयोजकों के शक्ति केंद्र बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं की हुई जुटान

चंदौली में शक्ति केन्द्र बैठक का आयोजन किया गया, पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक के दौरान आए हुए शीर्ष नेताअों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र भी दिए।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 04:31 PM (IST)
चंदौली में सेक्टर संयोजकों के शक्ति केंद्र बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं की हुई जुटान
चंदौली में सेक्टर संयोजकों के शक्ति केंद्र बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं की हुई जुटान

चंदौली, जेएनएन। हमारे विरोधी हमारी परछाई से भी डरते हैं। पार्टी का इतना विस्तार हुआ कि अब बैठक भी सभा बन जाती है। 2014 से 2019 में यह परिवर्तन आया है। 2017 में 34 लाख सदस्य संख्या थी। वर्तमान में 1 लाख 34 हजार बूथ हैं। पदाधिकारी अपनी ताकत को पहचानकर जनता के बीच जाएं। उक्त बातें सोमवार को मुख्यालय पर आयोजित शक्ति केंद्र बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और यूपी प्रभारी जेपी नड्डा ने कही।

उन्होंने कहा विपक्षियों में किसी के पास नेता है तो नीति नहीं है। किसी के पास नीति है तो नेता नहीं। किसी के पास नीयत नहीं है। लेकिन भाजपा के पास नेता, नीति और नीयत तीनो है। अब मोदी के खिलाफ सभी विपक्षी एकजुट हुए हैं। लेकिन नेता में मोदी का मुकाबला नहीं। दुश्मन भी कहते है कि मोदी जैसी नीति और नीयत किसी के पास नहीं है। भाजपा जैसे कार्यकर्ता की लालसा तो अन्य दल भी रखते हैं।  चुनाव में जाएं तो अपना एजेंडा साफ रखें। कहा तर्क में कोई नहीं टिक सकता। विरोधी भी चर्चाओं में हमारे तर्कों के सामने परास्त हो जाते हैं। गरीबी के कारणों पर मोदी सरकार ने चोट की है।

आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम है। सरकार अब तक 10 लाख परिवारों को लाभान्वित करते हुए 1250 करोड़ खर्च कर चुकी है। पीएम आवास के तहत ढाई करोड़ लोगों के मकान बने। स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू कर किसानों को उपज लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया। आवास, जननी सुरक्षा, जीवन ज्योति सहित अन्य योजनाएं  सोशल सेक्युरिटी का हिस्सा है। पूर्वी यूपी की तरफ केंद्र सरकार कभी देखती नहीं थी। लेकिन भाजपा सरकार ने दो एम्स की स्थापना को दो हजार करोड़ खर्च कर दिए। हमे आगे चलने की जरूरत है। आर्थिक आधार पर आरक्षण, जीएसटी में सरलीकरण क्रांतिकारी निर्णय है।

chat bot
आपका साथी