मीरजापुर में गला रेतकर महिला को नहर में फेंका, गंभीर हाल में अस्‍पताल में भर्ती

मडिहान थाना क्षेत्र के दांती गांव के पास स्थित बाणसागर नहर में मंगलवार की सुबह एक (21) वर्षीय महिला अचेतावस्था में मिली है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 11:00 AM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 01:11 PM (IST)
मीरजापुर में गला रेतकर महिला को नहर में फेंका, गंभीर हाल में अस्‍पताल में भर्ती
मीरजापुर में गला रेतकर महिला को नहर में फेंका, गंभीर हाल में अस्‍पताल में भर्ती
मीरजापुर, जेएनएन। मड़िहान थानाक्षेत्र के गांव दांती गांव के पास स्थित बाणसागर नहर में मंगलवार की सुबह एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। स्‍थानीय लोगों के अनुसार धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर नहर में फेंका गया था। सूचना पर बरकछा पुलिस ने एम्बुलेंस से महिला को मंडलीय अस्पताल भेजा। जहां गंभीर अवस्‍था में महिला का इलाज चल रहा है।

इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि सावित्री (22) पत्नी अनिल निवासी राजगढ़ बोल नही पा रही है। उसने अपना नाम पता कागज पर लिखा है। महिला के साथ आपराधिक वारदात होने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल सावित्री का मायका लालगंज थानाक्षेत्र के कोलकम गांव में है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला के ससुराल और मायके पक्ष से पूछताछ की जा रही है। वारदात क्यों हुई इसका भी पता जल्द लगा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी