पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां

त्योहारी सीजन में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ न हो ऐसा नहीं हो सकता। धनतेरस पर्व पर इलेक्ट्रानिक बर्तन सोने-चांदी की दुकानों पर भीड़ हो रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 12:56 PM (IST)
पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां
पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां

वाराणसी, जेएनएन। त्योहारी सीजन में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ न हो, ऐसा नहीं हो सकता। धनतेरस पर्व पर इलेक्ट्रानिक, बर्तन, सोने-चांदी की दुकानों पर जमी रही भीड़ रविवार को पूजन सामग्री खरीदने बाजारों में पहुंची थी। रविवार से तीन दिनों के लिए पूजा-पाठ वाले पर्वों का सिलसिला शुरू हो रहा है।

दिवाली, गोवर्धन पूजा के बाद भैया दूज पड़ रहा

27 अक्टूबर रविवार को दीपों का पर्व पड़ रहा है। सोमवार को गोवर्धन पूजा एवं मंगलवार को भैयादूज एवं चित्रगुप्त पूजा होनी है। तीनों ही पर्व मनाने से पूर्व पूजा-पाठ करने का प्रावधान है।

पूजन में उपयोगी सामग्री

सिंदूर, रोली, कलावा, सुपारी, जनेऊ, कपूर, देशी घी, गुलाब जल, अष्टगंध चंदन, पान (छुट्टा)़ कापी, कलम, चांदी का सिक्का, थैली, तूल का कपड़ा, धनिया, गुड़, दही, बतासा, धान का लावा, गंगा जल, दिया, कसोरा (मिट्टी का बर्तन), रूई, सलाई, ईत्र, बेसन का लड्डू, माला-फूल, दूब, समी का पत्ती, लौंग, इलायची इत्यादि।

इस बारे में पूजन सामग्री कारोबारी बसंत ने कहा कि अब एक ही छत के नीचे लोगों को पूजन सामग्री उपलब्ध होने लगे हैं। शहर में कई दुकानें खुलने से लोगों को राहत है। पूजन सामग्री खरीदने के लिए पहले लोगों को दौड़भाग करनी पड़ती थी। मूल्य में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

chat bot
आपका साथी