शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

वाराणसी : पति का मित्र पहले सुलह कराने के नाम पर धोखे से गेस्ट हाउस ले गया। वहां शीतल पेय में नशीली

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 01:18 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 01:18 AM (IST)
शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

वाराणसी : पति का मित्र पहले सुलह कराने के नाम पर धोखे से गेस्ट हाउस ले गया। वहां शीतल पेय में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाया। फिर दुराचार कर वीडियो क्लिप बना ली। वीडियो क्लिप से चार साल तक ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। पति से तलाक करवा दिया और खुद शादी करने का वादा किया लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आनाकानी करने लगा। यौन शोषण की शिकार महिला ने शनिवार को महिला थाने पहुंचकर पति के मित्र विकास गुजराती निवासी घसियारी टोला, भैरवनाथ के खिलाफ दुराचार, ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार दशाश्वमेध क्षेत्र की तीस वर्षीय महिला की शादी वर्ष 2003 में इलाके के ही एक युवक से हुई थी। युवक कुछ दिनों बाद मुंबई चला गया। किसी बात को लेकर पति-पत्‍‌नी में विवाद बढ़ा और शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे। महिला बनारस में ही एक प्रिंटिग प्रेस में काम करने लगी। वहां पर महिला के पति का मित्र विकास गुजराती भी काम करता था। तहरीर के मुताबिक लगभग चार वर्ष पूर्व विकास ने एक दिन बताया कि उसका पति आया है और एक गेस्ट हाउस में ठहरा है, चलो तुम लोगों के बीच सुलह कराते हैं। पति के आने की बात सुनकर महिला उसके मित्र के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। वहां पति नहीं मिला, तब विकास ने थोड़ा इंतजार करने को कहा। इस बीच उसने कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर विकास ने मोबाइल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की वीडियो दिखाई। वीडियो क्लिपिंग के आधार पर विकास ब्लैकमेल करते हुए लगातार यौन शोषण करता रहा। उसने महिला से पति को तलाक लेने को कहा,यह वादा करते हुए कि तलाक होते ही वह शादी कर लेगा। इस बीच उसने दो बार महिला का गर्भपात भी करा दिया। एक साल पूर्व जब महिला का पति से तलाक हो गया तब उसने विकास पर शादी के लिए दबाव दिया तो वह टालमटोल करने लगा।

आजिज आकर महिला थाने पहुंची और व्यथा सुनाई लेकिन उसे वहां से भगा दिया गया तब वह एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी ने महिला थाना को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। दुखद यह कि महिला पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सुलह-समझौता कराने में जुट गई। पीड़िता पर कई बार दबाव डाला तो उसने दोबारा सीओ से शिकायत की। सीओ की फटकार पर महिला पुलिस ने शनिवार रात विकास गुजराती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया।

chat bot
आपका साथी