Varanasi में परमानंदपुर क्वारंटाइन सेंटर में 55 दिन से फंसे हैं सात राज्यों के 12 प्रवासी

वाराणसी में परमानंपुर के शेल्टर होम में जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। यहां पर बीते 55 दिनों से 12 प्रवासी फंसे हुए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 May 2020 01:32 PM (IST)
Varanasi में परमानंदपुर क्वारंटाइन सेंटर में 55 दिन से फंसे हैं सात राज्यों के 12 प्रवासी
Varanasi में परमानंदपुर क्वारंटाइन सेंटर में 55 दिन से फंसे हैं सात राज्यों के 12 प्रवासी

वाराणसी, जेएनएन। परमानंपुर गांव के शेल्टर होम में जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर बनाया है। यहां पर बीते 55 दिनों से 12 प्रवासी फंसे हुए हैं। वे घर जाना चाहते हैं लेकिन विभिन्न प्रदेशों के रहनवार होने के कारण घर वापसी की व्यवस्था करने में प्रशासन को मुश्किलें हो रही हैं क्योंकि किसी एक के लिए गाड़ी का इंतजाम करना खर्चीला साबित हो रहा है।

इसके लिए इंतजार हो रहा है कि उनके राज्यों तक जाने वालों की संख्या बढ़े तो वाहन का इंतजाम कर उनको घर भेजा जाए। फिलहाल, क्वारंटाइन सेंटर में सुविधाएं आला स्तर की हैं, वहां ठहरे प्रवासियों को कोई परेशानी नहीं हो रही है लेकिन घर की याद उन्हें बेचैन कर रखा है। परमानंदपुर क्वारंटाइन सेंटर में 50 बेड की सुविधा प्रदान की गई है। हर डारमेट्री में आलमारी, बेड, कंबल, चादर, पंखा आदि की व्यवस्था की गई है। सुबह व शाम को नाश्ता मिल रहा है तो दोपहर व रात को भोजन कराया जा रहा है। पीने के लिए आरओ लगाया गया है। शारीरिक दूरी का अनुपालन करने के लिए एक डारमेट्री में दो से तीन लोगों को एक-एक मीटर की दूरी पर बेड लगाकर ठहराया गया है। एक साथ बैठने नहीं दिया जाता है। दूरी बनाकर बातचीत करने की अनुमति है। 24 घंटे डाक्टर, चिकित्सा कर्मी व सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। डा. राहुल सिंह की निगरानी में वहां का पूरा इंतजाम किया गया है।

दो मंजिल का है क्वारंटाइन सेंटर

परमानंदपुर गांव में बना क्वारंटाइन सेंटर दो मंजिल का है। इसमें कुल आठ शौचालय, आठ बाथरूम, दिव्यांगों के 2 आधुनिक शौचालय, सबमर्सिबल पंप,  वॉटर कूलर विद आरओ की व्यवस्था है

यहां ठहरे प्रवासी

-02 छत्तीसगढ़

-01 गुजरात

-01 महाराष्ट्र

-01 असम

-01 तमिलनाडु

-02 झारखंड

-01 प्रयागराज

-02 पश्चिम बंगाल

क्वारंटाइन सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं तीन शिफ्ट में संचालित

क्वारंटाइन सेंटर में स्वास्थ्य सेवाएं तीन शिफ्ट में संचालित हैं। एक दरोगा व 2 सिपाही की तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। सर्किट हाउस के पास बने सामुदायिक रसोई से खाना आता है।

- डा. राहुल सिंह, नोडल अधिकारी।

chat bot
आपका साथी