लता मंगेश्कर का मना जन्मदिन

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 01:43 AM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 01:43 AM (IST)
लता मंगेश्कर का मना जन्मदिन

वाराणसी : डर्बी शायर क्लब की ओर से महान गायिका लता मंगेश्कर का 85वां जन्म दिन सिगरा स्थित शास्त्री पार्क में रविवार को केक काटकर मनाया गया। क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर ने कहा कि लता दीदी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। लता जी ने अपने पिता से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली और मुंबई में आकर कड़ी मेहनत के साथ कई सुपरहिट नगमे गाए। इस अवसर पर पारस लालवानी, आफाक हैदर, हैदर हुसैन, मुश्ताक भोलू, गोपाल माली, मेंहदी हसन आदि लोग मौजूद रहे।

श्रीमती कृष्णा प्राकृतिक चिकित्सा योग व आयुर्वेद संस्थान की ओर से लता मंगेश्कर का जन्मदिन मनाया गया। खेल वैज्ञानिक प्रोफेसर एनबी शुक्ल ने कहा कि 30 भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। इसी समारोह में शहीद भगत सिंह की भी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर काफी लोग उपस्थित थे। धन्यवाद शिवनाथ त्रिपाठी ने दिया।

chat bot
आपका साथी