दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाएं घायल

संवाद सूत्र, आसीवन : आसीवन थानाक्षेत्र के बिनैका गांव में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर जमकर ल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 11:22 PM (IST)
दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाएं घायल
दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाएं घायल

संवाद सूत्र, आसीवन : आसीवन थानाक्षेत्र के बिनैका गांव में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पांच महिलाएं घायल हुईं। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

बिनैका निवासी अजीज अहमद पुत्र अलीजान और इसी गांव के निवासी सुकरू के खेत आसपास है। गुरुवार सुबह अजीज अहमद मेड़ तोड़ रहा था। जिसका सुकरू की बहू मायादेवी पत्नी राजपाल ने विरोध किया। दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से महिला पुरुष लाठी डंडे लेकर वहां आ गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से मायादेवी पत्नी राजपाल, उसकी दो बेटियां आरती और रोशनी के अलावा दूसरे पक्ष से हसीना पत्नी अजीज अहमद और बेटी हुस्नबानो घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मेड़बंदी को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी