सड़कों पर सन्नाटे ने बताया लॉकडाउन का प्रभाव

जागरण संवाददाता उन्नाव साप्ताहिक लॉकडाउन के अंतिम दिन रविवार को शहर की सड़कों पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 04:38 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 04:38 PM (IST)
सड़कों पर सन्नाटे ने बताया लॉकडाउन का प्रभाव
सड़कों पर सन्नाटे ने बताया लॉकडाउन का प्रभाव

जागरण संवाददाता, उन्नाव: साप्ताहिक लॉकडाउन के अंतिम दिन रविवार को शहर की सड़कों पर पसरे सन्नाटे ने बताया कि लॉकडाउन प्रभावी है। हालांकि शनिवार को लॉकडाउन उतना प्रभावी नहीं दिखा था। जिसका एक कारण नाग पंचमी भी माना गया। इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आया और शहर सहित जिले भर में सख्ती के साथ लॉकडाउन प्रभावी बनाए जाने के प्रयास किए गए। जो लगभग सफल होते दिखे।

साप्ताहिक दो दिनी लॉकडाउन की सख्ती शनिवार को जहां शिथिल रही। वहीं रविवार को चौकस नजर आई। शहर मुख्यालय से लेकर जनपद के मुख्य मार्गों पर जहां बाजार, आम जनता, यातायात व अन्य व्यवस्थाएं लॉकडाउन के पहरे में रही। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जिले में प्रत्येक सप्ताह 2 दिन का लॉक डाउन लगा रखा है। शनिवार और इतवार को लागू लॉकडाउन के पूर्णतया पालन किए जाने की जिम्मेदारी प्रशासन, पुलिस के साथ जनता की भी तय की गई है। जिसकी अनदेखी किया जाना आपदा अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय बनाया गया है। लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़क पर बिना मास्क घूमते मिले लोगों से पुलिस ने जुर्माना भी वसूला। इस क्रम में शहर मुख्यालय में आधा दर्जन युवा पुलिस की इस कार्रवाई के चपेट में आए। जिन से 500 रुपये प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूल करके कोरोना प्रोटोकॉल मानने की सलाह पुलिस ने दी। पुलिस ने जनता को बेवजह सड़क पर निकलने से रोकने के लिए शहर के आईबीपी चौराहा, बड़ा चौराहा, आवास विकास में बैरीकेडिग लगाई। मुख्य मार्ग पर लगाई गई इस बैरिकेडिग के बाद भी कुछ लोग निकलने का प्रयास करते रहे। जिन को पुलिस ने वापस घर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी