बाल संसद में दी गई लोकतंत्र व निर्वाचन की जानकारी

बाल संसद में हुआ मतदान परिणाम सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jul 2022 04:00 AM (IST) Updated:Sun, 31 Jul 2022 04:00 AM (IST)
बाल संसद में दी गई लोकतंत्र व निर्वाचन की जानकारी
बाल संसद में दी गई लोकतंत्र व निर्वाचन की जानकारी

बाल संसद में दी गई लोकतंत्र व निर्वाचन की जानकारी

संवाद सूत्र, बिछिया (उन्नाव) : विकासखंड की ग्राम पंचायत बशीरतगंज के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद का गठन पूर्णतया लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं गुप्त मतदान के जरिए किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक डा. रश्मि तिवारी ने बताया कि बाल संसद के गठन के क्रम में एक नवाचार का भी प्रयोग किया गया। जिसके माध्यम से छात्रों व छात्राओं को लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया, निर्वाचन नामावली, गुप्त मतदान, नामांकन, नाम वापसी, मतगणना तथा मंत्रिपरिषद के गठन एवं शपथ ग्रहण की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी देने का सफल प्रयास किया गया। बाल संसद के गठन के बहाने विद्यालय के बच्चों को लोकतंत्र में निर्वाचन तथा गुप्त मतदान की प्रक्रिया की समझ को विकसित किया गया। सरकार के महत्वपूर्ण अंग संसद की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया गया। निर्वाचन संपन्न होने के बाद मतगणना सोमवार को होगी। जिसमें निर्वाचित होने वाले बच्चों का शपथ ग्रहण होगा।

chat bot
आपका साथी