विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

संवाद सूत्र अचलगंज एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका पाया ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 05:41 PM (IST)
विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी
विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

संवाद सूत्र, अचलगंज: एक विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका पाया गया। पुलिस के मुताबिक स्वजन मौत का कारण नहीं बता सके।

अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा गांव निवासी कल्लू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह बारिश होने से वह काम पर नहीं गया था। दोपहर में खाना बनाने को जरूरी सामान लेने वह गांव की बाजार गया था। सामान लेकर करीब 11 बजे लौटा तो 35 वर्षीय पत्नी निहारिका का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। लोगों की सूचना पर बदरका चौकी प्रभारी संदीप कुमार मिश्रा भी पहुंचे और स्वजन से बात कर मौके की जांच की। स्वजन ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। पिता की मौत के बाद उसका छोटा भाई मुकेश उसके पास रहकर मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चों में बड़ी बेटी की एक माह पूर्व मौत हो गई थी। एक बेटा व एक बेटी है। चौकी प्रभारी ने कहा कि पति ने तहरीर में पत्नी के आत्महत्या करने की बात कही है। लेकिन फांसी लगाने का कारण नहीं बता सका। लोगों में आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठाने की चर्चा रही।

chat bot
आपका साथी