मायावती को एक और झटका, इस बसपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा; डिप्टी सीएम ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Lok Sabha ELection 2024 बहुजन समाज पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ी बसपा नेता अनीता विमल द्विवेदी ने अपने पति नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी व समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई। विमल व उनकी पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

By anil awasthi Edited By: Abhishek Pandey Publish:Wed, 17 Apr 2024 12:18 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2024 12:18 PM (IST)
मायावती को एक और झटका, इस बसपा नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा; डिप्टी सीएम ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
बसपा नेता ने हाथी से उतर कमल का फूल थामा

जागरण संवाददाता, उन्नाव। बहुजन समाज पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ी बसपा नेता अनीता विमल द्विवेदी ने अपने पति नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी व समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गई।

विमल व उनकी पत्नी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विमल द्विवेदी वा अनीता द्विवेदी को को भाजपा का पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री वा राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्या वा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम व प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा में पुनः वापसी पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, लोकसभा प्रत्याशी सांसद साक्षी महाराज आदि ने उनकी पहल की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी