पुलिया निर्माण से जाम में फंसे वाहन

संवाद सूत्र, चकलवंशी : पुलिया निर्माण के चलते उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार को अलग-अलग स्थानों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 07:30 PM (IST)
पुलिया निर्माण से जाम में फंसे वाहन
पुलिया निर्माण से जाम में फंसे वाहन

संवाद सूत्र, चकलवंशी : पुलिया निर्माण के चलते उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम के चलते यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भूमेश्वर-सरोसी मार्ग से चक्कर लगा कर निकला पड़ा। इससे लोग परेशान होते रहे।

माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सकरी पुलिया का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निर्माणाधीन पुलिया पर आए दिन घंटों तक जाम लगा रहता है। रविवार को भवानीखेडा, खुमानखेडा व थाना गांव के पास पुलिया पर दिन भर में कई बार जाम लगता रहा। जिससे वाहनों की कतार लग गई। आवागमन बंद होने से वाहन सवार अन्य मार्गों से निकलने का प्रयास करते रहे। जिससे इससे जुड़े अन्य मार्गों में भी जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। पुलिया निर्माण के चलते ठेकेदार द्वारा वाहनों को निकालने के लिए एक तरफ ही रास्ता बनाया गया है। जिससे जाम लग जाता है। रविवार को रुक-रुककर करीब तीन घंटे तक जाम में वाहन फंसे रहे।

chat bot
आपका साथी