नाला निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री देख चढ़ा डीएम का पारा

गांधी नगर में नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे नाला निर्माण का डीएम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग मिला जिस पर काम रोक दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 11:42 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:28 AM (IST)
नाला निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री देख चढ़ा डीएम का पारा
नाला निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री देख चढ़ा डीएम का पारा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : गांधी नगर में नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे नाला निर्माण का डीएम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग मिला, जिस पर काम रोक दिया गया। नगर पालिका द्वारा गांधी नगर में जल निकासी को लेकर 200 मीटर नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले से गांधी नगर मोहल्ले की जल निकासी की समस्या को दूर किया जाएगा। रविवार को डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने नाला निर्माण की हकीकत को देखा तो उनका पारा चढ़ गया। मानक के अनुरूप मसाला लगाया जाता नहीं मिला तो वहीं डीएम ने ईंट की क्वालिटी को भी चेक कराया, जो दोयम दर्ज की निकली, इस पर डीएम ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई वहीं काम रोकने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण से हड़कंप मच गया। वहीं इस पर ईओ को भी जानकारी दी गई। जिस पर तत्काल ईंटों को बदलने के निर्देश दिए गए। ईओ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण के बाद नाला निर्माण में लगने वाली ईंटों को बदलने के साथ जहां तक पुरानी ईंट लगाई गई है उन्हें फिर से बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी