ओटी से लेकर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण तक की व्यवस्था को परखा

महिला जिला अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशालय से आई तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को हकीकत परखी। इस दौरान अस्पताल की एक एक सेवा के संबंध में मरीजों और स्टाफ से सवाल जवाब कर जानकारी जुटाई। कई स्थानों पर सुधार का सुझाव दिया इससे माना जा रहा है अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के स्वमूल्यांकन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 06:21 AM (IST)
ओटी से लेकर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण तक की व्यवस्था को परखा
ओटी से लेकर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण तक की व्यवस्था को परखा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शुक्रवार को दूसरे दिन भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आई तीन सदस्यीय मंडलीय महिला जिला अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को परखा। टीम के सदस्यों ने स्टाफ नर्स से लेकर सफाई कर्मचारियों तक से काम कैसे करते हैं इसे लेकर सवाल भी पूछा। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को भी बारीकी से परखा।

महिला जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा कायाकल्प योजना के तहत स्व:मूल्यांकन कर ग्रेडिग अंकों दिए गए थे। जिनकी हकीकत जांचने के लिए गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम आई थी लेकिन पहले दिन निरीक्षण पूरा नहीं हो सका था इससे शुक्रवार को पुन: टीम महिला जिला अस्पताल पहुंची। शुक्रवार को भी अस्पताल कर्मचारी से लेकर डॉक्टर तक पहले से अलर्ट थे। टीम में शामिल कानपुर मंडल से डिवीजनल कंसलटेंट डॉ. प्रियंका, राजेंद्र सिंह डिवीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर, दुर्गेश मिश्र प्रोग्राम कोआर्डिनेटर आदि ने आपरेशन थियेटर के बाद कूड़ा घर से लेकर बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण तक के प्रबंधों को देखा। इसके बाद महिला अस्पताल सभागार में बैठक कर एक एक कार्य के संबंध में सभी जिम्मेदारों से बात कर कार्यप्रणाली का अनुमान लगाया। इस दौरान टीम ने अभिलेखों का रखरखाव भी चेक किया। बैठक में सीएमएस डॉ. अंजू दुबे, मैनेजर ममता श्रीवास्तव, सभी सिस्टर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी