अपराधियों पर कार्रवाई में जातीय भेदभाव कर रही भाजपा : सलमान खुर्शीद

संवाद सहयोगी बांगरमऊ (उन्नाव) पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा सरकार अपरा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 12:44 AM (IST)
अपराधियों पर कार्रवाई में जातीय भेदभाव कर रही भाजपा : सलमान खुर्शीद
अपराधियों पर कार्रवाई में जातीय भेदभाव कर रही भाजपा : सलमान खुर्शीद

संवाद सहयोगी, बांगरमऊ (उन्नाव) : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में जातीय भेदभाव कर रही है। अपराधियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। दावा किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे देश में परिवर्तन की मांग उठ रही है।

शनिवार को बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के शांति मिल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी आरती बाजपेयी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार समाज को बांट रही है। जाति के आधार पर आरोपितों के घर गिराए जा रहे हैं। भाजपा का झंडा उठाने वालों के अपराध माफ किए जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पुरानी कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़कर गोरे अंग्रेजों को भगाया था। अब आज की नई कांग्रेस इन काले अंग्रेजों को देश और प्रदेश की सत्ता से भगाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कृषि संशोधन विधेयक लाकर मोदी सरकार ने एक बार फिर किसानों को जमींदारी प्रथा की ओर धकेलने की साजिश रची है। सभा को कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, विधायक सोहिल अख्तर अंसारी, जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह व पूर्व आइएएस अनीस अंसारी ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी