कूड़ा, गंदगी से नाराज आप पालिका पर बरसी

उन्नाव, जागरण संवाददाता: शहर में गंदगी, जलभराव व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार आम आदमी पार्टी तेव

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 09:54 PM (IST)
कूड़ा, गंदगी से नाराज आप पालिका पर बरसी

उन्नाव, जागरण संवाददाता: शहर में गंदगी, जलभराव व साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार आम आदमी पार्टी तेवर में दिखी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्ग करते हुए इस अव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया और नारे बाजी करते हुए पालिका का घेराव किया। इसके बाद हाथ में पालिका विरोधी नारेवाले स्लोग की तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका को पूरी तरह से शहरियों की सुविधाओं में अक्षम बताया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

आम आदमी पार्टी जिला संयोजक अर¨वद श्रीवास्तव कमल के नेतृत्व में निकले पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के धवन रोड, बड़ा चौराहा, होते हुए नगर पालिका पहुंचे। जहां पालिका गेट पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं शहर की बदहाल सड़कों गंदगी आदि मु्द्दों को लेकर रोष प्रकट करते हुए हंगामी प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्टी के लोग पैदल मार्च करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की। संयोजक अर¨वद कमल ने कहा कि नगर पालिका शहर वासियों की सुविधाओं को लेकर छलावा कर रही है। सुविधाओं के नाम पर पालिका को केवल अधिकारी और कुछ नेता ही नजर आते हैं। आम जनता की जरूरतों की तरफ उसका कोई ध्यान ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इसके लिए आम आदमी पार्टी ने आंदोलन की शुरूआत कर दी है। आप इस मुद्दे पर किसी भी सूरत पर चुप नहीं रहने वाली।

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पालिका की कार्यवाणी को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में के दौरान जिला सचिव महेंद्र बहादुर ¨सह, सुशील श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राघवेंद्र बाजपेयी, पंकज सेठ, गज्जू सिसोदिया, समर जीत ¨सह, डा. आभा माथुर, आफरीन, नूरबानो, नफीसा, अनुराग आदि ने भी संबोधित करते हुए नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर रोज जताया।

chat bot
आपका साथी