कवियों ने आतंकवाद के खात्मे का किया आह्वान

उन्नाव, जागरण संवाददाता : भारती परिषद द्वारा राजकीय इंटर कालेज मैदान में शनिवार को रात आयोजित 57वां

By Edited By: Publish:Sun, 19 Oct 2014 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Oct 2014 09:05 PM (IST)
कवियों ने आतंकवाद के खात्मे का किया आह्वान

उन्नाव, जागरण संवाददाता : भारती परिषद द्वारा राजकीय इंटर कालेज मैदान में शनिवार को रात आयोजित 57वां काव्य समारोह गंगा जमुनी संस्कृति का संगम बना रहा। प्रसिद्ध कवियों ने काव्यपाठ कर काव्य रस का रसपान कराया वहीं राष्ट्रीय एकता भाईचारा का संदेश देकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर पनपे भ्रष्टाचार पर करारे प्रहार किए और अपनी रचनाओं से आतंकवाद के खात्मे का आह्वान किया।

कवि सम्मेलन का उद्घाटन राज्य उपक्रम समिति के अध्यक्ष विधायक उदयराज यादव व विधायक पंकज गुप्ता ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। प्रसिद्ध गीतकार सरिता शर्मा के संचालन व छंदकार रामलखन द्विवेदी रसेंदु की अध्यक्षता में हुए काव्य समारोह में पद्मश्री गोपालदास नीरज, बेकल उत्साही व राज्य ¨हदी संस्थान के अध्यक्ष उदयप्रताप ¨सह की समारोह में उपस्थिति ने काव्य रस की ऊचाइयों को छुआ। संस्था की ओर से चोटी के इन कवियों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। जबकि बड़ौदा के कवि कर्नल वीपी ¨सह को महाप्राण निराला, केंद्रीय ¨हदी राजभाषा संस्थान के पूर्व उपनिदेशक डा. सर्वदानंद द्विवेदी को शिवमंगल ¨सह सुमन, जयपुर के संपत सरल को प्रो. वासुदेव ¨सह एवं समाजसेवी आनंद मोहन द्विवेदी को चौ. आनंद ¨सह व कवि अमूल्य शुक्ला को डा. सुखदेव प्रसाद गुप्ता स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। कवियों में मंजर भोपाली, वनज कुमार व सरिता शर्मा ने श्रोताओं में खूब वाहवाही लूटी। बछरावां डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. रामनरेश ¨सह ने संस्था की साहित्यिक सेवाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह संस्थापक कमला शंकर अवस्थी की देन है कि आज मंच पर हम नामचीन कवियों को अपने बीच पा रहे हैं। काव्य समारोह के संयोजक शैलजा शरण शुक्ला, मंत्री नीरज अवस्थी, रमाशंकर शुक्ला, धनवंतरि देव गुप्ता, बोध शंकर दीक्षित, रामचंद्र त्रिवेदी, गौरव अवस्थी आदि ने कवियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी