चक्रवात से महिलाओं सहित तीन की मौत

संवादसूत्र, सुलतानापुर : रविवार की दोपहर बाद आए चक्रवात ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 10:05 PM (IST)
चक्रवात से महिलाओं सहित तीन की मौत
चक्रवात से महिलाओं सहित तीन की मौत

संवादसूत्र, सुलतानापुर : रविवार की दोपहर बाद आए चक्रवात ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कहर बरपा किया। चक्रवात से धराशायी हुए वृक्षों की चपेट में आकर दो महिलाओं सहित एक बालक की मौत हो गई। बीते एक सप्ताह में यह चक्रवात की यह दूसरी घटना है।

भदैंया संवादसूत्र के अनुसार, सायं साढे चार बजे आए तेज आंधी तूफान में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।कोतवाली देहात के कुछमुछ इस्लामगंज गांव निवासी सीता (39) पत्नी रामबहादुर प्रजापति गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। वापसी में एक विशालकाय पाकड़ का पेड उखड़कर गिर पड़ा जिसके नीचे सीता देवी व एक गाय दब गई। गुहार सुनकर लोग वहां पहुंचे और पेड़ हटाया लेकिन तब तक सीतदेवी की मोत हो चुकी थी। वहीं कोतवाली देहात के ही भगवानपुर लोहरामऊ मे धनराजी (62) पत्नी हनुमान प्रसाद मौर्या अपने कच्चे घर के बरामदे मे टीन शेड के नीचे बैठी थी। उनके घर के पास महुए के पेड की डाल बरामदे के टीनशेड पर गिर गई। जिसके नीचे दबकर घटनास्थल पर ही धनराजी की मौत हो गई। वहीं इसी थाना क्षेत्र के माड़व का पुरवा कुछमुछ गांव निवासी जब्बार घर पर बैठे थे। तभी तेज आंधी तूफान के चलते टिनशेड उनके ऊपर गिर गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे। धम्मौर संवाद सूत्र के अनुसार, भांईं ग्राम सभा निवासी मोहम्मद अफ्फाफ का आठ वर्षीय पुत्र अली हैदर बाग में आम बीनने गया था। चक्रवात के समय एक पेड़ के गिरने से उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी