शकील ने भेजा त्यागपत्र, छोड़ी बसपा

शकील अहमद ने जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि राज्यसभा की दस सीटों के लिए हो रहे चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक घटनाक्रम के बीच पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा को समर्थन देने का वक्तव्य दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:21 PM (IST)
शकील ने भेजा त्यागपत्र, छोड़ी बसपा
शकील ने भेजा त्यागपत्र, छोड़ी बसपा

-कहा, मायावती के भाजपा को समर्थन वाले वक्तव्य ने आहत किया

-पार्टी जिलाध्यक्ष बोले, मुझे तो इस विषय में जानकारी ही नहीं

जासं, सुलतानपुर : बसपा सुप्रीमो का वह बयान अब पार्टी में उथल-पुथल मचाने लगा है। जिसमें मायावती ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही थी। उस वक्तव्य से आहत होकर बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया है।

शकील अहमद ने जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि राज्यसभा की दस सीटों के लिए हो रहे चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक घटनाक्रम के बीच पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा को समर्थन देने का वक्तव्य दिया है। इस वक्तव्य और विचार से वह अपनी असहमति व्यक्त करते हैं और आहत भी हैं। लिहाजा त्यागपत्र दे रहे हैं। उधर, बसपा जिलाध्यक्ष रमेश गौतम का कहना है कि उन्हें इस विषय में अभी कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी