ओडीएफ वॉर रूम में ही गंदगी देख बिफरे सीडीओ

ह्रष्ठस्न 2ड्डह्म ह्मश्रश्रद्व ह्रष्ठस्न 2ड्डह्म ह्मश्रश्रद्व ह्रष्ठस्न 2ड्डह्म ह्मश्रश्रद्व ह्रष्ठस्न 2ड्डह्म ह्मश्रश्रद्व ह्रष्ठस्न 2ड्डह्म ह्मश्रश्रद्व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:07 AM (IST)
ओडीएफ वॉर रूम में ही गंदगी देख बिफरे सीडीओ
ओडीएफ वॉर रूम में ही गंदगी देख बिफरे सीडीओ

सुलतानपुर : स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ वॉर रूम में ही गंदगी दिखी। बेतरतीब तरीके से फाइलें रखीं नजर आयी। प्रतिबंधित पॉलीथिन में भी सामान रखा मिला। शनिवार को सीडीओ रमेश प्रताप मिश्र के औचक निरीक्षण में ब्लॉक में तमाम खामी नजर आ गई। डीडीओ डॉ डीआर विश्वकर्मा के साथ उन्होंने पहले समीप के मदनपुर गांव का निरीक्षण किया।

करीब एक घंटे तक अफसरों ने सरकारी योजनाओं की हकीकत जानी। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। आवास, शौचालय व पेंशन आदि के कार्यक्रम से अफसर संतुष्ट नजर आए। इसके बाद वे स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पहुंचे। दफ्तर में विभिन्न पटल का निरीक्षण किया। आलमारी में रखी फाइलों की जानकारी की। टूटी कुर्सियां देखकर वे नाराज भी हुए औ उन्हें हटाने को कहा। मनरेगा अनुभाग में गारवपुर गांव की तीन मस्टररोल फाइल देखकर एपीओ (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) राखी सिंह को मौके पर भेजा। गारवपुर गांव में राधेश्याम, संपत्ति व झरिहग के खेत के समतलीकरण के लिए ग्राम पंचायत ने मस्टररोल तैयार करके भेजा था। अफसरों ने एपीओ से मौके पर जाकर रिपोर्ट भेजने को कहा। जॉब कार्ड में मजदूरी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। सबसे ज्यादा गड़बड़ी ओडीएफ वॉर रूम में मिली। यहां फाइलें बेतरतीब तो नजर ही आई गंदगी भी दिखी। परिसर व दफ्तर में सफाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

chat bot
आपका साथी