बने जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

By Edited By: Publish:Thu, 14 Aug 2014 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 14 Aug 2014 09:28 PM (IST)
बने जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य

सुल्तानपुर : जिला उद्योग मंडल (कंछल) की एक बैठक शहर के ईदगाह रोड पर एक निजी कांप्लेक्स में आयोजित की गई। जिसमें दर्जनों व्यापारियों ने जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संगठन व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर चंद्रप्रकाश अग्रवाल, प्रवींद्र भालोठिया, प्रमोद खेतान, तेजिन्दर सिंह बग्गा, संतोष जायसवाल, रवि गर्ग, संजय अग्रवाल, अजय केशरवानी, किच्चा अग्रहरि, रामविशाल यादव, संदीप बाबा, टिंकू बरनवाल, शिवबहादुर पाल, अरुण जायसवाल, संजय कसौंधन आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अयोध्या अग्रहरि, जिला युवा अध्यक्ष बृजेश वर्मा, अशरफ जिलानी, मो.राजिक, शाहिद परवेज, कोषाध्यक्ष रामजी बरनवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी