बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

जिले भर में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। महिला पीआरडी जवानों ने पुरुष भइयों को राखी बांध पर्व मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:23 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:23 PM (IST)
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

सुलतानपुर : भाई-बहन के रिश्तों को मजबूती देने वाला राखी का त्योहार सोमवार को परंपरागत हर्षोल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। बहनों ने जहां भइयों की कलाई पर रेशमी राखियां बांध कर उनके मंगल की कामना की, वहीं भइयों ने सुरक्षा का वचन देने के साथ उनको उपहार भेंट किया। त्योहार को लेकर बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो वह स्नेह की डोर से सारा जहां बांध लेना चाहती हों। सड़कों पर रोज की तुलना में अपेक्षाकृत चार गुना ज्यादा चहल-पहल रही। नगर के चौक, घंटाघर, मेजरगंज, जीएन रोड, रामलीला, लखनऊनाका आदि स्थानों पर दिन भर चहल पहल रही। कहीं बाइक पर तो कहीं चार पहिया वाहनों पर हाथों में राखी से सजी थाली ले जाते हुए दिखीं। वहीं महिला पीआरडी जवानों ने पुरुष भइयों को राखी बांध पर्व मनाया।

बसों पर रही भीड़ : पर्व के मद्देनजर बसों पर भारी भीड़ दिखी। राखी पर्व शासन का महिलाओं की मुफ्त यात्रा का महिलाओं ने खूब फायदा उठाया। सोमवार को दिन भर बसों में महिलाओं की काफी तादाद दिखी। लखनऊ डिपो हो या फिर सुलतानपुर अधिकांश बसें यात्रियों से भरी रही।

chat bot
आपका साथी