भाजपा सरकार ने व्यापारियों को दिया सम्मान : गर्ग

दरियापुर स्थित एक मैरिज लान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 12:31 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 12:31 AM (IST)
भाजपा सरकार ने व्यापारियों को दिया सम्मान : गर्ग
भाजपा सरकार ने व्यापारियों को दिया सम्मान : गर्ग

सुलतानपुर : आजादी के बाद से लगातार व्यापारी समाज की उपेक्षा हुई है। व्यापारी समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन उसे जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। भाजपा ने ही व्यापारियों को सम्मान दिया है। केंद्र व प्रदेश में जब भी सरकार बनी, तब व्यापारियों के हित में फैसले लिए गए। प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया, जिससे समस्याओं का निदान होने में आसानी हो रही है।

यह बातें दरियापुर स्थित एक मैरिज लान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कही। जिले की सीमा पर पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी की अगुआई में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि हम व्यापारियों की मूल समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरा जाएगा। देश में विदेशी आनलाइन कंपनियों ने भारत सरकार के नियमों को न मानकर देश के कानून की अवेहलना कर रही हैं, जिससे बाजार प्रभावित हो रहा है। इनकी खामियों को बताकर जनता को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम को श्याम शुक्ला, श्याम कनौडिया, अजय मित्तल ने भी संबोधित किया। प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव ने जिले के व्यापारियों की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अमेठी के जिपं अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने रवींद्र त्रिपाठी को व्यापारियों को सच्चा हितैषी बताया। कार्यक्रम में जिले की 70 बाजारों के प्रभारी व दानिश एजाज, शकील, रमेश अग्रहरि, पवन आदि उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष मनीष साहू ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी