सुलतानपुर के लिए खास रहा रविवार

सुलतानपुर : नन्हीं गायिका निष्ठा शर्मा के लिए रविवार तो खास था ही, जिले की साहित्य व चिकित्सा क्षेत्

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM (IST)
सुलतानपुर के लिए खास रहा रविवार

सुलतानपुर : नन्हीं गायिका निष्ठा शर्मा के लिए रविवार तो खास था ही, जिले की साहित्य व चिकित्सा क्षेत्र की दो अन्य विभूतियों के लिए भी यह दिन तोहफा लेकर आया। बालीवुड के गीतकार मनोज मुंतसिर जिनकी कर्मस्थली सुलतानपुर है, उन्हें प्रदेश सरकार ने यशभारती सम्मान के लिए नामित किया, तो शहर के बढ़ैयावीर निवासी डा.राजीव श्रीवास्तव दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मान से नवाजे गए।

डा.श्रीवास्तव को राष्ट्रीय चिकित्सकों के पुरस्कारों की श्रेणी में मेरिट एडवांस एवं मार्केट रिसर्च संस्था द्वारा वेस्ट फिजीशियन ऑफ यूपी का सम्मान दिया गया। जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली के एक होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया। वे रोटरी क्लब के अध्यक्ष भी हैं। जिले के विभूतियों की इस सम्मान पर रोटेरियन विजय सेठ, संदीप कुमार, अशोक ¨सह, धीरेंद्र प्रताप ¨सह, भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश जायसवाल, संदीप जायसवाल, गोपाल सोनी आदि ने खुशी जाहिर की है।

chat bot
आपका साथी