पदोन्नति को सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा

सुलतानपुर : सफाई कर्मचारी पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कर्मियो

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 11:44 PM (IST)
पदोन्नति को सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा

सुलतानपुर : सफाई कर्मचारी पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया। तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसके उपरांत जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। फिर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले भर के सफाई कर्मी तिकोनिया पार्क में जमा हुए। सभा की। जिला संरक्षक रामकरन यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों को भी पदोन्नति दी जानी चाहिए। उन्होंने पैरोल व्यवस्था समाप्त करने के साथ गैर जनपद में तबादला करने की भी मांग उठाई। जिलाध्यक्ष बीडी चौहान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को कम से कम 1900 रुपये ग्रेड पे दिया जाना चाहिए। इसको लेकर संगठन संघर्ष के हर रास्ते पर चलेगा। मंत्री मो.सिद्दीकी ने सफाई कर्मियों को धैर्य रखने की अपील की, कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं हम प्रदर्शन से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मांगों के किसी ¨बदु पर विचार न किए जाने पर आगामी दिनों में राजधानी में आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी