2931 प्रधान व 2987 सदस्य पद के भरे पर्चे

सुलतानपुर : ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 2931 प्रधान व 2987 पद के लिए पर्चे दाखिल किए गए। लम्

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2015 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2015 09:59 PM (IST)
2931 प्रधान व 2987 सदस्य पद के भरे पर्चे

सुलतानपुर : ग्राम पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 2931 प्रधान व 2987 पद के लिए पर्चे दाखिल किए गए। लम्भुआ ब्लाक में सर्वाधिक 1947 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।

लम्भुआ संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र पंचायत में 87 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य पदों का निर्वाचन होना है। प्रधान पद के लिए 1110 व सदस्य पद के लिए 837 पर्चे भरे गए हैं। चांदा संवादसूत्र के अनुसार, विकासखंड में 609 प्रधान व 650 सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया गया है। यहां 65 प्रधान व 769 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। मोतिगरपुर संवादसूत्र के अनुसार प्रधान पद के लिए 499 व सदस्य पद के 529 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भदैंया संवादसूत्र के अनुसार विकासखंड में 713 प्रधान व 971 सदस्य पद के सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया।

chat bot
आपका साथी