मंत्रोच्चार के बीच हुई गायत्री मां की प्राण प्रतिष्ठा

सुलतानपुर : क्षेत्र के पलिया गांव में सोमवार को मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ मां गायत्री

By Edited By: Publish:Mon, 23 Nov 2015 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2015 10:39 PM (IST)
मंत्रोच्चार के बीच हुई गायत्री मां की प्राण प्रतिष्ठा

सुलतानपुर : क्षेत्र के पलिया गांव में सोमवार को मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भक्तिगीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। शांतिकुंज हरिद्वार से आए पं.कैलाशनाथ तिवारी ने श्रद्धालुओं को देवी मां की विशेषता बताई।

उन्होंने कहाकि भगवान व मां देवी गायत्री माता भक्त के भावों व श्रद्धा की भूखी होती हैं। जो भी व्यक्ति अपने सत्कर्म कर्तव्यों को सही मायने में निभाता है, उसकी रक्षा व सहयोग में हमेशा मां देवी शक्ति प्रदान करती हैं। तिवारी ने कहाकि कर्म सदैव प्रधान होता है। कर्तव्यों की जिम्मेदारी से निर्वहन करना हर प्राणियों का दायित्व होता है। ऐसी ही पूजा भगवान व देवी मांग को पसंद है। इस मौके पर भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब थिरके। कार्यक्रम में राधेरमण मिश्र, रामकरन ¨सह, ज्ञानेंद्र मिश्र, हरिप्रसाद दूबे, संतोष ¨सह, देवी प्रसाद दूबे, दीक्षा, कुसुम, मालती आदि की महती भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी