..जब तक सूरज चंदा चमके तब तक ¨हदुस्तान रहे

सुलतानपुर : 'सज्जनता का अनुशील ना हो, मानव को पथ का पता रहे। हर एक बालिका विदुषी हो, हर बालक नीति वि

By Edited By: Publish:Wed, 26 Aug 2015 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2015 10:15 PM (IST)
..जब तक सूरज चंदा चमके तब तक ¨हदुस्तान रहे

सुलतानपुर : 'सज्जनता का अनुशील ना हो, मानव को पथ का पता रहे। हर एक बालिका विदुषी हो, हर बालक नीति विधान रहे।। लहराए तिरंगा अंबर तक, माता धानी परिधान रहे। कविता चाहेगी धरती पर संस्कृतियों का सम्मान रहे।। जब तक सूरज चंदा चमके तब तक ¨हदुस्तान रहे।।' ये पंक्तियां लखनऊ की कवियत्री कविता तिवारी ने बुधवार को क्षेत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में सुनाई तो श्रोता वाहवाह कर उठे। देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के जरिए उन्होंने देश की तरक्की और महिमा का बखान किया।

क्षेत्र के श्यामकुमारी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में श्यामकुमारी देवी की 8वीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मलेन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन किया सांसद डॉ.संजय ¨सह ने। उन्होंने इस अवसर पर कहाकि देश में नारी की पूजा होती है। इनकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। हर नागरिक का कर्तव्य है कि नारी सशक्तीकरण में सहयोग करने का प्रयास करे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से आईं कवियत्री कीर्ति काले ने तलाक पर यूं कटाक्ष किया 'तलाक में तय हुआ सामान सारे बांटे जाएंगे, मगर ये तीन बच्चे इनको कैसे बाँट पाएंगे। जब कोई था उलझन में तो पत्नी ने कहा पति से, चलो हमको भी क्या जल्दी है हम अगले साल आएंगे।' कार्यक्रम में शायरा फलक सुल्तानपुरी, पूनम श्रीवास्तव मिर्जापुर, प्रतापगढ़ के रणजीत ¨सह, लखनऊ के अशोक पाण्डेय, प्रियंका वर्मा, राजकुमार अंजाना और बिहारीलाल ने भी स्वचरित कविताएं पढ़ीं। विद्यालय प्रबंधक अजय ¨सह, ओपी चौधरी, अभिषेक ¨सह राणा, गौतम वर्मा, संजय ¨सह, प्राचार्या कविता ¨सह, अमर प्रताप ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी